👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की एक बेटी पति की मृत्यु के बाद ससुरालियों की आंख की किरकरी बन गई और दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा, साथ ही देवर भी बुरी नजर रखने लगा।
हापुड़ की बेटी का विवाह कई वर्ष पहले उधम सिंह के जसपुरा के एक युवक के साथ वर्ष-2016 में हुआ था। पति की मृत्यु के बाद विवाहिता पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। सास अनु, ननद स्वाति व देवर दीपक उर्फ भानू विवाहिता के साथ दहेज को लेकर बुरा बर्ताव करने लगे। देवर दीपक तो भाभी के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने लगा। आरोपियों ने विवाहिता का दहेज का सामान भी नहीं लौटाया। हापुड़ के थाना महिला में विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























