👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दो ट्रक शनिवार की देर रात शहीद पार्क में घुस गए. राहत की बात यह रही कोई जनहानि नहीं हुई. बता दें कि एक ट्रक मेरठ की ओर से गढ़ जा रहा था जैसे ही वह शहीद पार्क के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक शहीद पार्क में घुस गया. वहीं एक और ट्रक इसकी चपेट में आ गया. दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

























