👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाबूगढ़ में दो भैंस चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन संदिग्ध एक पिकअप में भैंस चुराकर ले गए जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा का है जहां प्रधानपति अमरपाल पुत्र श्याम सिंह का कहना है कि उनकी दो भैंस घर के आंगन में बंधी हुई थी। रविवार की देर रात बदमाश आए और भैंसो को पिकअप में ले गए। पीड़ित का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे में एक पिकअप नजर आ रही है जिसमें दो भैंसो को ले जाया जा रहा है। अमरपाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























