हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया है और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 15 बाइकें, बाइकों के लॉक तोड़ने के उपकरण, चाबी और अवैध असलहा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि ऑन डिमांड वाहनों को चोरी कर वाहनों को नेपाल सप्लाई किया जाता था. गिरोह का सरगना सुमित है जिसने बताया कि लखीमपुर खीरी में उसकी मुलाकात नेपाल में रहने वाले राजकुमार, अतुल और लक्ष्मी से हुई जहां चोरी के वाहनों को नेपाल में बेचने का सौदा हुआ. बताया जा रहा है कि यूपी से सुमित ऑन डिमांड नेपाल चोरी की बाइक सप्लाई करता था. इसके लिए राहुल उर्फ जितेंद्र, राजा और नीशू बाइक चोरी करते थे जिनके बदले सुमित तीनों को दो-दो हजार रुपए देता था और आगे मोटरसाइकिल को 25 से 30 हजार में बेचता था. इसी के साथ सुमित… राहुल, राजा और नीशू के द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर पर मोटरसाइकिल भिजवाता था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी को शक ना हो इसके लिए नेपाल में बैठे आरोपी बॉर्डर से चार-पांच किलोमीटर पहले ही अपने लड़के कदम कदम पर खड़े रखते थे जो पल-पल की जानकारी देते थे. गिरफ्तार किए गए आरोपी के नाम गाजियाबाद निवासी सुमित, पिलखुवा निवासी राजा, राहुल उर्फ जितेंद्र तथा मुजफ्फरनगर निवासी नीशू है जिनसे 15 मोटरसाइकिल, दो मोटरसाइकिल के ताले तोड़ने वाले हुक, पांच मास्टर की, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस बरामद हुई है. सुमित के खिलाफ 15 मुकदमे, राहुल के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे, नीशू के खिलाफ 10 तथा राजा के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस टीम को इसके लिए 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया है.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586


























