घायल राकेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह हापुड़ से मोदीनगर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया.
बता दें कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी जितेंद्र, राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से मोदीनगर जा रहा था. हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर छह टायरा कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गिर गए और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया. कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























