👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक कड़कड़ाती बिजली के बीच तेज बारिश हुई जिसके बाद धूप में ही बूंदा-बांदी होने लगी। सुबह लगभग 10 बजे तेज धूप निकल आई जिससे गर्मी का अहसास होने लगा। संभावना है कि जिस तरह शुक्रवार की रात मौसम बदला उसी तरह शनिवार को भी बदल सकता है जिससे ठंड बढ़ जाएगी। शुक्रवार को निकली तेज धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























