हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आरोपी लेखपाल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा एक याचिका दाखिल की और अपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की मांग की लेकिन हाईकोर्ट ने सत्येंद्र सिंह की याचिका को खारिज करते हुए राहत देने से इंकार कर दिया.
लेखपाल पर दो भाइयों की हिस्सेदारी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आठ हजार रिश्वत लेने का आरोप है. मामले से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है. थाना धौलाना पुलिस ने मामले में एफ आई आर भी दर्ज की हुई है.
आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आपराधिक कार्यवाही रद्द करने की मांग की जिसे न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने खारिज कर दिया जिससे आरोपी लेखपाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041



























