विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 10मार्च को सुबह 8बजे शुरू होगी, तैयारियां पूरी










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुधवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ 10 मार्च 2022 को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल मंडी परिसर हापुड़ में बनाया गया है जहां पर प्रातः 8:00 बजे से मतगणना आरंभ की जाएगी। सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा वार 14 / 14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभाओं के बीच में तारों से बैरिकेडिंग की जाएगी जिससे गोपनीयता बरकरार रहे। मतगणना हेतु 228 कार्मिक लगाए जाएंगे। मतगणना सुपरवाइजर में राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मतगणना से पूर्व तीन बार रेंडमाइजेशन होगा। पहला दिनांक 3 मार्च 2022 को, दूसरा मतगणना से 24 घंटे पूर्व तथा तीसरा रेंडमाइजेशन 10 मार्च 2022 को प्रातः 5:00 बजे किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना में राज्य कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए कोई भी संविदा कर्मी या ग्राम पंचायत कर्मियों की ड्यूटी ना लगाई जाए। जितना भी स्टाफ तैनात किया जाए उनको भली-भांति मतगणना हेतु प्रशिक्षित किया जाए। मतगणना स्थल में मतगणना की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंडी परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर कोई भी वाहन की स्वीकृति नहीं होगी। पार्किंग के लिए आउटर कॉर्नर रहेगा। गेट नंबर 1 से कार्मिकों व अधिकारियों का प्रवेश होगा गेट नंबर 2 रिजर्व में रहेगा तथा गेट नंबर 3 से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व पोलिंग एजेंट के लिए बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना स्थल में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए ईवीएम को लाने व ले जाने के लिए सीट लगाई जाए। जिससे गोपनीयता बनी रहे। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्ट्रॉग रूम प्रातः 7:00 बजे खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को ट्राइपॉड अलाव नहीं होगा। मंडी परिसर में बनाए गए प्रेस स्थल पर ही रह कर ही कवरेज की जाए। मीडिया कर्मियों को मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी कवरेज की फोटो करने के लिए कैमरे लेकर जाएं। मतगणना हॉल में किसी भी व्यक्ति का आवागमन नहीं होगा। बैठक में एक्शन पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी गण नगर पालिका परिषद, मंडी सचिव, अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







Related Posts

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

🔊 Listen to this निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
error: Content is protected !!