हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार को पक्का बाग में चावल व्यापारियों से अवैध वसूली के लिए पहुंचे कथित पत्रकारों को व्यापारियों की एक जुटता के आगे सिर पर पैर रख कर भागना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4-5 पत्रकारों का एक झुंड बुधवार को पक्का बाग में चावल व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और माल से लदे खड़े वाहन की वीडियो बनाने लगे। पत्रकारों ने चावल को राशन का बताकर पैसे की मांग करने लगे। व्यापारी भी एकजुट होकर पत्रकारों के सामने खड़े हो गए।
पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच की गई और सभी कुछ सही पाया और ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे राशन के चावल की पुष्टि हो सके। व्यापारियों को एकजुट देखकर कथित पत्रकार मौके से भाग खड़े हुए।
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582























