हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 9 ग्राम पंचायत सहायकों ने मानदेय कम होने के चलते इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि ग्राम पंचायत सहायकों को छह हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण और पंचायती राज व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ग्राम सचिवालय व्यवस्था की शुरुआत की थी जिसके चलते ग्राम पंचायत सहायकों समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई थी. जनपद में 273 पदों में से 246 पर चयन भी हो गया था लेकिन मानदेय कम होने के चलते नौ ने इस्तीफा दे दिया है. जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि रिक्त पद जल्द ही भरे जाएंगे.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099























