हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक फोटोग्राफर के साथ एक विवाह समारोह में हुई मारपीट व कैमरा तोड़ने की घटना से खफा सैकड़ों फोटोग्राफरों ने बुधवार को हापुड़ के नगर पालिका परिषद में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी फोटोग्राफर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
हापुड़ फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के आहान पर हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा आदि स्थानों से सैकड़ों फोटोग्राफर बुधवार को हापुड़ के धरनास्थल पर एकत्र हुए और हापुड़ के फोटोग्राफर विकास कुमार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी फोटोग्राफर हाथों में ताख्तियां लिए थे जिन पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारे लिखे थे। एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि सोटावली हापुड़ का फोटोग्राफर विकास कुमार 30 जनवरी को आनंद रिजेंसी हापुड़ में आयोजित एक विवाह समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए गया था। समारोह में दुल्हा पक्ष के लोगों ने विकास के साथ मारपीट की और कैमरे आदि तोड़ डाले। इस सिलसिले में थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा फोटोग्राफरों ने बुधवार को प्रदर्शन कर शेष व्यक्त किया। एसोसिएशन ने पुलिस अधीसक को एक ज्ञापन भी किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























