हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी और जसरूपनगर कॉलोनी में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश है। पिछले लगभग चार वर्षों से यहां की सड़क खराब हालत में है जिसे लोगों ने सही कराने की मांग की है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
बता दें कि हापुड़ के मौहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी और जसरूपनगर कॉलोनी में खस्ताहाल सड़क की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन यहां बाइक सवार फिसल जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। कई बार तो वाहन सड़क पर फंस भी जाते हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041























