हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक नामी कंपनी ने रिहायशी इलाके में दीवार तोड़कर दरवाजा बना लिया जिसे एचपीडीए के अधिकारियों ने एक हफ्ते के भीतर बंद करने के निर्देश दिए हैं.
आपको बता दें कि हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में एक नामी इंडस्ट्री ने रिहायशी इलाके में बड़ा गेट लगा लिया जिसमें बड़े वाहनों का आना-जाना रहता है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में गुस्सा पनपने लगा. मामले की सूचना पाकर एचपीडीए के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि नक्शे में इस रास्ते पर कोई गेट नहीं है जिसके बाद इंडस्ट्री को एक हफ्ते के भीतर गेट बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586
























