👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों में जनपद हापुड़ का पुलिस प्रशासन जुट गया है. बता दें कि इस दौरान जनपद हापुड़ के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में कांवड़ उठाने के लिए ब्रजघाट पहुंचते हैं जिसके चलते पुलिस विभाग ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गया है.
लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस प्रशासन के कंधों पर है. हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस निगरानी पॉइंट चिन्हित कर रही है. पुलिस का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099


























