हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी और ऑस्कर विजेता स्नेहा शादी के बंधन में बंध गई. स्नेहा की शादी रविवार को जनपद सहारनपुर के गांव मृगपुर के शुभम के साथ हुई.
बता दें कि स्नेहा महावारी के प्रति लोगों को काफी समय से जागरूक कर रही थी. उसी आधार पर एक डॉक्यूमेंट्री “पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस” नामक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई जिसे ऑस्कर भी मिला. साल 2019 में ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद परिवारजनों को लगातार बधाईयां मिलती रही. 20 फरवरी को स्नेहा शादी के बंधन में बंध गई. जिस दौरान बारात आई तो गांव वालों ने धूमधाम से दूल्हे शुभम और बारातियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी.
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711
























