CISF के जवानों को ले जा रही बस पलटी, हापुड़ निवासी सिपाही समेत 17 घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर सोमवार की शाम सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई जिसमें 39 जवान सवार थे. हादसे में 17 जवान घायल हो गए. घायलों में हापुड़ के ततारपुर का निवासी दानेश्वर दयाल भी घायल हो गया जो कि सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है. सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है.
बता दें कि शिकोहाबाद से विधानसभा चुनाव की ड्यूटी खत्म कर सीआईएसएफ के 39 जवानों से भरी बस लखीमपुर में मतदान कराने के लिए जा रही थी. इसी दौरान बस सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई. बस करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे 17 जवान घायल हो गए. हादसे में जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी दानेश्वर दयाल पुत्र स्व. लीले सिंह भी घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज हरगांव सीएचसी में चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस दौरान सात जवानों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965







Related Posts

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रजवाहे की पुलिया पर सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर…

Read more

पिलखुवा: टोल प्लाजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

पिलखुवा: टोल प्लाजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

पिलखुवा: टोल प्लाजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

कॉलेज में उड़न ड़स्ते ने नकलची छात्र को पकड़ा

कॉलेज में उड़न ड़स्ते ने नकलची छात्र को पकड़ा

आज से 10 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी गढ़ टाउन की विद्युत आपूर्ति

आज से 10 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी गढ़ टाउन की विद्युत आपूर्ति

हापुड़ की अंतरराष्ट्रीय शूटर संस्कृति को हापुड़ प्रशासन कराएगा ओलंपिक की तैयारी

हापुड़ की अंतरराष्ट्रीय शूटर संस्कृति को हापुड़ प्रशासन कराएगा ओलंपिक की तैयारी

मोबाइल छीनने की शिकायत पर दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित पक्ष को पीटा

मोबाइल छीनने की शिकायत पर दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित पक्ष को पीटा
error: Content is protected !!