हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली पुलिस ने डग्गामार बसों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया हुआ है जिससे वाहन स्वामियों की बेचैनी बढ़ गई है। पुलिस ने बृजघाट टोल पर चैकिंग अभियान के दौरान छह डग्गामार बसों को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से डग्गामार बसों के संचालकों में अफरा-चफरी मची हुई है। दरअसल गढ़ पुलिस ने टोल प्लाजा पर चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी कड़ी में उसने छह डग्गामार बसों को सीज कर दिया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दरअसल पुलिस और आरटीओ विभाग को काफी समय से डग्गामार बसों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041
























