हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में धौलाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। यहां जलभराव से लोगों के मकानों की नीव कमजोर हो रही है जिसे लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बता दें कि गांव खेड़ा में नाले की साफ-सफाई न होने से गंदा पानी तालाब तक पहुंच रहा है जिसके वजह से पानी लोगों के घरों तक पहुंचना शुरु हो गया है। गंदे पानी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है और बदबू ने मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीण तेजवीर सिंह तोमर, रिंकू तोमर, मनोज तोमर, महेश राघव, मोहित तोमर, भोले तोमर, कृष्णा, छोटे, प्रेम, महेश राणा, विरम सिंह, दीपक ठाकुर, हरिचंद, ओम प्रकाश आदि ने प्रदर्शन किया।
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586
























