हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित श्रीनगर के पास राहुल शर्मा को धमकाने वाले आरोपी चन्द्रप्रताप सिंह उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया जिससे पुलिस ने एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बता दें कि मामला रविवार की दोपहर का है जब हापुड़ की फ्रीगंज रोड निवासी राहुल शर्मा पर चन्द्रप्रताप सिंह उर्फ चिंटू पुत्र विद्याधर सिंह निवासी राजीव एंक्लेव ने अभद्रता शुरु कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अवैध तमंचा तान दिया। मौके पर लोगों की भीड़ देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिससे अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि आखिर क्यों चन्द्रप्रताप ने तमंचा ताना और हथियार उसके पास आया कहां से?
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041























