हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने बैंक/एटीएम पर चैकिंग अभियान चलाया और आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण जैसे सायरन, CCTV कैमरे आदि को चेक किया और शाखा प्रबन्धक व सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को बैंक खुलते ही पुलिसकर्मी ने बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इमरजेंसी में काम आने वाले उपकरण को चैक किया और संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586























