हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने 10 झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस भेजा है जिनकी दुकानों को एक हफ्ते में सील कर दिया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विभाग ने कमर कस ली हा और कड़ा रुख अपना लिया है। इसी क्रम में टीम ने सपनावत में एक, ढहाना में एक, पिलखुवा में दो, बझैड़ा कला में एक, गांव सेना में दो और मुरादपुर में तीन झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस भेजा है जिनकी एक हफ्ते में दुकान सील हो जाएगी।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965























