हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर रविवार की देर रात एक डेयरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई. डेयरी में रखे भूसे में चिंगारी लगने से आग भड़क गई. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. डेयरी स्वामी ने किसी तरह पशुओं को बाहर निकाला. मामले की सूचना पाकर फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई.
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर दिनेश त्यागी पशुपालन के साथ डेयरी करते हैं जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. डेयरी में भूसा रखा होने की वजह से आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया. इस दौरान दिनेश त्यागी ने लोगों की सहायता से 10 पशुओं को बाहर निकाला. मामले की सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई.
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711
























