हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार की दोपहर कार सवार डॉक्टर की चेन लूटने का मामला सामने आया है। चिकित्सक का नाम डॉ राजेश है जो अपने तीन बच्चों, पत्नी के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सिमरौली गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चिकित्सक के साथ हथियारों के बल पर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099























