👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पुलिस ठगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. इसके लिए उनकी संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा. बता दें कि पुलिस ने ठगों की कमर तोड़ने के लिए हापुड़, गाजियाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर आदि जिलों के सात आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 14 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के लिए हापुड़ पुलिस ने संबंधित जनपद के जिलाधिकारी को भी पत्राचार किया है


























