हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिम्भावली के गांव डहाना के जंगल में स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर से बदमाश तेल व बाईडिंग की सामान चोरी कर ले गए।
गांव धनपुरा के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता श्रीराम अशोक मोर्या ने पुलिस को जानकारी दी है कि गांव डहाना व भगवानपुर के बीच जंगल में एक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। जिसे बदमाशों ने नीचे गिरा दिया। बदमाश ट्रांसफार्मर से तेल व बाईडिंग का सामान तार आदि चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























