VIDEO: मेडिकल स्टोर संचालक नीरज ने की पत्नी की हत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी और मेडिकल स्टोर संचालक नीरज ने बुलंदशहर के गुलावठी में अपनी पत्नी की सर्जिकल ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है और सर्जिकल ब्लेड बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीला विहार निवासी 30 वर्षीय पूनम रानी की शादी चार साल पहले हापुड़ के नीरज के साथ हुई थी। पूनम की यह दूसरी शादी थी। दोनों की एक अस्पताल में मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के करीब एक वर्ष बाद दोनों में मनमुटाव हो गया जिसकी वजह से पत्नी अपने पति से अलग बुलंदशहर के सुशीला विहार में एक किराए के मकान में रह रही थी. शनिवार के दिन पूनम रानी थाना गुलावठी के गांव बराल में अपने क्लीनिक पर मौजूद थी कि इसी दौरान उसके पति नीरज ने सर्जिकल ब्लेड से पूनम के गले पर वार कर दिए और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे आरोपी कों ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582







Related Posts

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

🔊 Listen to this कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव…

Read more

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

🔊 Listen to this गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी युवती ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी

आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी
error: Content is protected !!