हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में एसी थ्री इकोनामी कोच लगाए जाएंगे जिससे रेलवे यात्रियों का सफर आसान बने. बता दें कि इन कोचों का किराया अब तक इस्तेमाल हो रहे ऐसी थ्री कोच के मुकाबले कम होगा.
इनको कोचों को लगाने का मकसद यात्रियों को सुविधाएं और सीटों को बढ़ाना है जिसका प्रस्ताव पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों ने रेल मंत्रालय को भेजा था. कोचों की संख्या बढ़ने से एसी थ्री कोच में 72 की जगह 83 यात्री सफर कर सकेंगे.
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582
























