हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में उपजिलाधिकारी सदर दिग्विजय सिंह ने अवैध खनन कर रही जेसीबी को कब्जे में ले लिया जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया.
बता दें कि शुक्रवार को हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह को सूचना मिली कि गांव सादिकपुर में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं जिसके बाद सदर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस और उपजिलाधिकारी को देखकर मौके से सभी भाग खड़े हुए. उप जिलाधिकारी ने जेसीबी मशीन पुलिस को सौंप दी है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582























