हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जब कोई व्यक्ति किसी संस्थान अथवा संस्था से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से सम्बद्ध होता है, तो उसके परिवार का कोई सदस्य संस्था के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकता, जिससे वह लाभान्वित हो।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के एक सभासद के परिवार ने परिषद में टैंट, रोशनी, रेन बसेरा आदि का कार्य विभिन्न नामों से करके करोड़ों रुपए का भुगतान प्राप्त किया है। यह पद के दुरुपयोग का सबसे बड़ा मामला प्रकाश में आया है।
नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ के प्रवक्ता लौकेश सिंघल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























