हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. 10 मार्च को मतगणना होगी इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की काउंटिंग की जाएगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर से हुए मतदान की गिनती की जाएगी. लगभग 800 वोटरों ने पोस्टल बैलट पेपर के जरिए मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी जिसके बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है. हापुड़ विधानसभा सीट की मतगणना 30 राउंड, गढ़ विधानसभा सीट की मतगणना 29 राउंड और धौलाना विधानसभा सीट की मतगणना 32 राउंड में की जाएगी. यह मतगणना 10 मार्च को नवीन मंडी परिसर के छह कमरों में की जाएगी जहां प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी.
बता दें कि 10 फरवरी को जनपद के 11,26,684 में से 67.68 % मतदाताओं ने 35 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद किया. ईवीएम का पिटारा 10 मार्च को खुलेगा इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.
Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606























