जहरखुरानी गिरोह ने ट्रक चालक और परिचालक को बनाया निशाना, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में 10 टायरा ट्रक के चालक और परिचालक को नशीला पदार्थ देकर दो मोबाइल और 85 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय प्रिंस पुत्र राजकुमार उर्फ कल्याण सिंह निवासी गांव बांगुरी आगरा अपने साथी सुनील पुत्र रामखिलाड़ी निवासी आगरा के साथ मेरठ में अदरक उतारकर 90 हजार रुपए लेकर 13 फरवरी को जनपद हापुड़ आया था।
वापसी में ट्रक चालक सोना पैट्रोल पंप के पास आराम कर रहा था कि तभी एक 22 वर्षीय युवक चाय लेकर उनके पास पहुंचा और चाय पिला दी। प्रिंस का कहना है कि चाय पीते ही दोनों को नशा हो गया और बेसुध हो गए। जब होश आया तो ट्रक में रखे 85 हजार रुपए और दो मोबाइल गायब थे। होश आने पर प्रिंस ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965







Related Posts

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभियुक्त को गुरुवार को…

Read more

पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

🔊 Listen to this पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को
error: Content is protected !!