चार्जशीट जारी होने के बाद 25 में से एक भी बिजली अधिकारी ने नहीं दिया जवाब










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ क्वार्टर में बिजली बिलों में लापरवाही बरतने के मामले में विद्यालय ने विद्युत उपभोक्ता फोरम की शरण ली. इसके बाद आठ एक्सईएन समेत 25 अधिकारीयों को चार्जशीट जारी की गई और जवाब तलब किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक किसी ने भी जवाब दाखिल नहीं किया है. बिजली विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर किस स्तर पर यह है कि गड़बड़ी हुई है?

इस प्रकरण में तत्कालीन अधिशासी अभियंता पंकज गोयल, संदीप कुमार, विपुल कुमार जैन, चंदन प्रकाश, मुकेश गर्ग, प्रिंस कुमार, सचिन कुमार, प्रवीण कुमार, लेखाकार संजय कुमार, आनंद पाल, बिल लिपिक चंद्रपाल, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, तत्कालीन उपखंड अधिकारी शशांक मिश्रा, यशपाल सिंह, अवधेश कुमार, दीपांशु सहाय, प्रमोद कुमार गोयल, तत्कालीन सहायक अभियंता अनूप सिंह, सचिन कुमार, योगेंद्र कुमार, तत्कालीन टीजीटू महेश कुमार, तत्कालीन अवर अभियंता राधेश्याम यादव, प्रदीप कुमार तथा मनोज कुमार को चार्जशीट जारी की गई है.

आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में केंद्रीय विद्यालय में स्टाफ क्वार्टर के लिए विद्युत आपूर्ति के लिए कनेक्शन लिया गया था. एम एफ 40 का फैक्टर यानी 40 यूनिट लगाकर बिल जारी किए जाने थे लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक जुलाई 2013 से 6 जनवरी 2018 तक एमएफ 1 का फैक्टर लगाकर बिल जारी किया गया जिससे विद्युत निगम को करीब आठ लाख का भारी नुकसान हो गया. निगम द्वारा 40 यूनिट के बजाय सिर्फ एक ही यूनिट का पैसा लिया जा रहा था. निगम जितना बिल भेजता क्वार्टर में रह रहा है स्टाफ उतना पैसा बांट कर बिल अदा करता.
मामले का खुलासा तब हुआ जब मीटर बदलते समय अधिकारियों को अपनी लापरवाही का एहसास हुआ तो उन्होंने 2018 में विद्यालय के स्टाफ क्वार्टर को आठ लाख का बिल थमा दिया जिससे नाराज स्टाफ ने क्वार्टर खाली कर दिया. तब से ही यह क्वार्टर खाली पड़े हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कई बार निगम के अफसरों से मुलाकात की लेकिन कुछ हल नहीं निकला. विद्यालय ने विद्युत उपभोक्ता फोरम की शरण ली जिसके बाद 25 विद्युत अधिकारियों को चार्जशीट जारी की गई.

ये भी पढ़ेः- VIDEO: HPDA के इंजीनियरों की शह पर अवैध निर्माण

हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249







Related Posts

दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज के लालच में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हापुड पुलिस द्वारा…

Read more

विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सारस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में विश्व कैंसर दिवस के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत

महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत
error: Content is protected !!