👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मतदान के पर्व में सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के नगर महामंत्री रवि वर्मा ने भी मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। भाजपा नेता का कहना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी साक्षी बने और बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
जनपद हापुड़ में मतदाता काफी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक जिले में 51.63% प्रतिशत मतदान हुआ। यदि हापुड़ विधानसभा की बात करें तो दोपहर तीन बजे तक 52% मतदान, धौलाना विधानसभा सीट पर 51% मतदान तथा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर 52% मतदान हुआ।





























