हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरु हो चुका है। वहीं हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह तथा हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हापुड़ शहर के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर पहुंचे अधिकारियों ने मतदाताओं से भी बात की।
बता दें कि सुबह नौ बजे तक धौलाना विधानसभा सीट पर 8%, हापुड़ विधानसभा सीट पर 9% तथा गढ़ विधानसभा सीट पर 7.5% मतदान हुआ। जनपद हापुड़ में सुबह नौ बजे तक कुल 8.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं में जागरुकता नजर आ रही है। जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भविष्य का फैसला 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता करेंगे। कई दिग्गजों की साख दाव पर है। प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले में कुल 493 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग चल रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























