हापुड़,सूवि (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने शनिवार को सिम्भावली विकास खण्ड में 20 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता वाहन 9 फरवरी तक सिम्भावली विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के प्रमुख मार्गों पर वोटरों को 10 फरवरी को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी वोटरों को 10 फरवरी को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। कोई भी वोटर ऐसा न रहे जिसे प्रेरित न किया गया हो। कोई भी वोटर वोट डालने से वंचित न रहे । यह उसका अधिकार है। सभी के इस अधिकार के प्रयोग से लोकतंत्र मजबूत, खूबसूरत और समृद्ध होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी पँचायत त्रिभुवन कौशिक व भानेश्वर यादव मौजूद रहे। इस जागरूकता रैली के अवसर पर बड़ी तादाद में लोग भी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने उनको वोट डालने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा।
विकास खण्ड सिम्भावली के परिसर से रैली के रूप में जागरूकता वाहन रवाना हुए। आगे जाकर वे अपने निर्धारित रुट पर चले गये। ये जागरूकता वाहन 9 फरवरी तक चलेंगे और वोटरों को प्रेरित करेगे। मुख्य विकास अधिकारी ने उमीद जताई कि इस रैली से और आगे चलने वाले वाहनों से निश्चित रूप से वोटरों में जागरूकता बढ़ेगी।
गौरतलब है कि मुख्य विकास अधिकारी चाहती हैं कि जनपद में इस विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतदान हो। इसके लिए हर वोटर को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं । पंचायती राज विभाग के साथ साथ अन्य विभागों को वोटरों को जागरूक करने के लिये कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक वोटर जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों का जायजा लिया। उनकी कोशिश है कि वोटरों को जागरूक करने में कोई कमी न रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह नेे वोटरों को प्रेरित करने के लिए विभाग की ओर से किये जा रहे प्रयास व रणनीति की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी।




























