👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर और थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और सभी को मतदान के प्रति जागरुक किया। वहीं हाफिजपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों ने पैदल मार्च निकाला।





























