हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने कोविड-19 कंट्रोल रूम में तैनात सहायक प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. हापुड़ की कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड-19 कंट्रोप रूम में परीक्षित तेवतिया सहायक प्रभारी के पद पर तैनात हैं जो कि कोरोना संक्रमित मरीजों का फोन कॉल के जरिए सत्यापन करते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सिंभावली के गांव सहसपुर में भी कॉल किया. कॉल रिसीव होने पर उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल की जानकारी दी. दो फरवरी को परीक्षित के पास कॉल आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की. विरोध करने पर जान से मारने की हत्या की धमकी दी. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























