👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली में घनश्यामपुरा निवासी एक व्यक्ति ने हापुड़ के तगासराय निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित कि तहरीर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
घनश्यामपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता का आरोप है कि उसकी ऑटो मोबाईल की दुकान पर मोहल्ला तगासराय निवासी एक व्यक्ति आ धमका और जबरदस्ती फोन छीनने लगा. जब दुकानदार ने फोन देने से इनकार किया तो उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. साथ ही आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी देकर चला गया. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.





























