हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और भाजपा के हापुड़ से प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के खिलाफ साल 2017 में तीन मुकदमें दर्ज हुए थे। यह तीनों ही मुकदमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दर्ज किए गए थे जिनमें से दो मामले थाना हापुड़ देहात में तथा एक मुकदमा थाना हापुड़ नगर में दर्ज किया गया था। इस संबंध में विजयपाल आढ़ती ने अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करा अपने आपराधिक पूर्ववृत्त के बारे में जानकारी दी है।
तीन मुकदमों से भी नहीं लिया सबक:
बता दें कि विधायक विजयपाल आढ़ती पर इस साल भी एक मुकदमा दर्ज हुआ है। 23 जनवरी को हापुड़ विधानसभा सीट के गांव धनौरा में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के मामले में विधायक समेत 30 के खिलाफ थाना हापुड़ देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी यानी विजयपाल पर अभी तक चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के चार मामले दर्ज हो चुके हैं जिनमें से तीन हापुड़ देहात तथा एक हापुड़ नगर में दर्ज हुआ है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811
























