VIDEO: असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले किस तरह पकड़े गए?










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर गुरुवार की शाम को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान बुलेट गाड़ी पर जाकर लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम गौतमबुद्धनगर निवासी सचिन तथा सहारनपुर निवासी शुभम हैं जिनकी हाल ही में दोस्ती हुई थी। पुलिस ने सांसद के प्रतिनिधि यामीन खान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 तथा 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों से दो अवैध असलहे और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। दोनों ओवैसी द्वारा दिए गए भड़काउ भाषण से बेहद आहत थे और इसी के चलते गोलियां चलाई।

बता दें कि गुरुवार को ओवैसी मेरठ के किठौर से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो शुभम और सचिन ने सांसद पर फायरिंग कर दी। गोलियां गाड़ी में जाकर लगी। वहीं ओवैसी के काफिले में चल रही एक कार के ड्राइवर ने एक हमलावर को कार से टक्कर मारदी जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ओवैसी ने घटना से जुड़ा ट्वीट शेयर किया जो आग की तरह फैल गया। वहीं मामले की सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ता भी जमा हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक हमलावर सहारनपुर के सपाला का शुभम है जबकि दूसरा गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरयाई का सचिन है। दोनों से एक-एक अवैध असलहा बरामद किया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल ऑल्टो कार भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ओवैसी के भड़काउ भाषणों से बेहद आहत थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041







Related Posts

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

🔊 Listen to this कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव…

Read more

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

🔊 Listen to this गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी युवती ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी

आप्रेशन प्रहार के तहत पुलिस गुंडों पर कहर बनकर टूटी
error: Content is protected !!