हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार की अपराह्न जनपद हापुड़ की विधानसभा सीट गढ़मुक्तेश्वर के गांव भदस्याना में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर हैं और इस लहर में सूबे में गुंडों, भ्रष्टाचार, माफियों को पनाह देने वाले सभी राजनीतिक दल उड़ जाएंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी दल एक ही थैली के चट्टें-बट्टे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कस्बा भदस्याना के सर्वहित इंटर कालेज परिसर में मतदाता संवाद सभा में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर की धरती को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने उन शहीदों को भी याद किया जिन्होने देश की आजादी के लिए बलिदान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने से पहले गुंडागर्दी का यह आलम था कि न तो बहनें सुरक्षित थी और न ही व्यापार। उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश बन गया था और लोग पलायन करने को मजबूर थे। भाजपा ने लोगों की सुरक्षा का दायित्व पूरा किया हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही माफियों, गुंडों, दंगाइयों पर जमकर चाबूक चलाया गुंडागर्दी के बल पर अथाह सम्पत्ति एकत्र करने वालों की सम्पत्ति को कुर्क किया गया और वर्ष-2022 में पुन: सत्ता में आते ही 10 मार्च से भाजपा का गुंडो के खिलाफ बुलडोजर फिर चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्यान्वित की गई हैं। कोविड प्रबंधन पर यू.पी. माडल को विश्व में सराहा गया हैं। भाजपा सरकार में बहन–बेटियां व व्यापार पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूबे की जनता राष्ट्रवाद व विकास को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। सबको, सुरक्षा सम्मान की बात भाजपा करती हैं।
सपा के गुंडे अराजकता फैलाते थे, चौथ वसूली करते थे। सपा सरकार ने आतंकवादियों से मुकददमे वापिस लिए हैं। आतंकियों को सम्मान सपा ने दिया हैं। सपा ने बिजली नहीं दी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार किया हैं। किसानों के कर्ज माफ किए हैं।
हापुड़ में खुल गया है आयुर्वेदा कॉलेज, दाखिले के लिए कॉले करें: 9560205965





























