हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य चौपला रिफ्यूजी कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। इस दौरान घर में रखा ढाई लाख रुपए नगद, पांच लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। जब परिवार घर में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बता दें कि मुख्य चौपला रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसके पिता का निधन हो गया था।
परिवार अपने मूल गांव हैदरपुर में शोक में गया हुआ था और बुधवार को अरिष्टि होनी थी। मंगलवार को परिवार वाले किसी काम से घर पहुंचे तो घर में बिखरा सामान देख उन्हें चोरी का शक हुआ। उन्होंने देखा एक कमरे का ताला टूटा हुआ था, अलमारी के लॉकर को भी चोरों ने तोड़ दिया था, घर में रखा कीमती सामान चोरों ने चुरा लिया था। देखते ही देखते खबर गांव में आग की तरह फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर घर में रखे 5 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण और ढाई लाख रूपए नगद चुरा कर ले गए। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





























