Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में राजपथ पर पैरा कमांडो के दस्ते का नेतृत्व जनपद हापुड़ का बेटा करेगा। यह हापुड़ जनपद के लिए गौरव की बात है। जिले के खैरपुर खैराबाद निवासी मेजर विशेष पवार पैरा कमांडो के दस्ते का नेतृत्व करेंगे। भारतीय थल सेना हर वर्ष 15 जनवरी को 15 स्थापना दिवस मनाती है। इस वर्ष 74 वें थल सेना दिवस पर आर्मी डे परेड ग्राउंड में एक भव्य आयोजन रखा गया था जिसमें सेना के विभिन्न टुकड़ियों ने सलामी दी। इस दौरान जनपद हापुड़ के बेटे मेजर विशेष पवार ने 23 पैराशूट रेजीमेंट का प्रतिनिधित्व करते हुए सलामी दी थी। मेजर विशेष पवार की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में हर्ष और उल्लास का माहौल है
विशेष अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में 23 पैराशूट रेजीमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे। मेजर विशेष पवार अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के आर्मी मैन हैं। इनके पिता कप्तान अजय पाल सिंह और दादा भी सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं।




























