हापुड़: मुख्य चिकित्साधिकारी डां. रेखा शर्मा ने एक संशोधित प्रेस विज्ञपति में मीडिया को बताया कि हापुड़ जिले में गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि आज जनपद में 6 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं जिससे जिले में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 272 हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 264 है हालांकि 11 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो चुकी है।


























