मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के आज पांच मामले सामने आए हैं। एक कोरोना मरीज गांव फतेहपुर (हापुड़), एक कोरोना मरीज हापुड़ के पक्काबाग, एक कोरोना मरीज दुर्गा कॉलोनी हापुड़, एक कोरोना मरीज तगासराय तथा जनपद में एक और कोरोना मरीज मिला है।
सीएमओ द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञपति के अनुसार हापुड़ जिले में आज कोरोना को परास्त कर 6 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 272 हो चुकी है जबकि कोरोना के 266 केस एक्टिव हैं जिनका उपचार जारी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

























