👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात में तैनात दरोगा बनी सिंह ने गांव गोंदी के मुस्ताक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए तगासराय से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच सौ रुपए नकद, सट्टा पर्ची, पैन आदि बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को उतारी के ठिकानों की जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त फूलगढ़ी के कमरुद्दीन को दरोगा बनी सिंह ने सट्टे की खाई बाड़ी के आरोप में चार सौ रुपए नकद, ताश, पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार




























