हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अब साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठा लिए हैं। हालांकि अभी तक इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था लेकिन इस लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त मूड अपना लिया है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने EHapurNews से खास बातचीत में कहा कि हर साल की तरह इस साल भी 20 जनवरी को साप्ताहिक बंदी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई जिसका प्रशासन सख्ती से पालन कराएगा और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर, आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।
बता दें कि बाबूगढ़ में शुक्रवार, हापुड़ में रविवार, पिलखुवा में सोमवार तथा गढ़ में बुधवार को साप्ताहिक बंदी के तहत सभी दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




























