👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से जारी जंग में एक मरीज की मौत हो गई। जनपद हापुड़ में इस वर्ष कोरोना से हुई यह पहली मौत है जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और भी बढ़ गई हैं।
बता दें कि शुक्रवार को जनपद हापुड़ में कोरोना के 95 मामले सामने आए जबकि 129 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केसों की संख्या 980 रह गई। वहीं कोरोना के कोरोना के कारण हुई एक मौत से लोगों में काफी हड़कंप मचा है। जनपद हापुड़ में शुरू से लेकर अभी तक कोरना से 217 लोगों की जान जा चुकी है। इस साल एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।



























