हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की शिवपुरी में बुधवार को कुछ दबंगों ने हंगामा किया था। दबंगों के उत्पात के दौरान एक ई-रिक्शा में तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया था जिसने भी शहर में इस दृश्य को देखा वह सहम गया। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। मामले से जुड़े कुछ फोटो और बाइक नंबर भी पुलिस के हाथ लगे लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है।
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर शिवपुरी समेत शहर के अन्य इलाकों में उत्पात मचाया था और वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। इस दौरान पुलिस को कुछ नंबरों को इनपुट भी मिला था लेकिन हाथ कुछ नहीं आया। उत्पात के दौरान पुलिस ही हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस के इस ढीले रवैये से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।




























