हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में दबंगों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने CCTV की फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अचपल गढ़ी गांव का निवासी प्रदीप तोमर रामा मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर की नौकरी करता है।
रविवार की रात को गांव लाखन निवासी एक व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर प्रदीप तोमर के साथ मारपीट की और कॉलेज में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी अस्पताल में सिक्योरिटी कर्मी है जिसकी किसी बात को लेकर सुपरवाइजर से कहासुनी हो गई थी जिसके चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ रविवार की रात 11:00 बजे प्रदीप के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























